रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा
लखीसराय:-शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न कराने को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि व पूजा लाइसेंसधारी व ग्रामीण शामिल हुए। बैठक बीडीओ प्रतीक कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।बैठक में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांति पूर्वक मनाने कि अपील की। बताया गया कि सरस्वती पूजा के लिए सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना आवश्यक है और प्रतिमा को हर हाल में 16 को विषर्जन कर देंगे।सीओ राकेश आनंद ने स्पष्ट कर दिया कि पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीजे को जब्त कर डीजे मालिक और पूजा लाइसेंसधारी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि पूजा में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ प्रतीक कुमार ने भी उपस्थित लोगों से पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सभी जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा का दायित्व देते हुए पूजा तथा विसर्जन जुलूस पर नजर रखने को कहा गया। कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना तत्काल थाना में देने को कहा गया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष गौरव कुमार,सभापति प्रतिनिधि सुजीत कुमार, प्रभात कुमार,सचिदानंद सिंह,हरिवंश राम, एसपी सिंह,प्रमोद सिंह, अरविंद सिंह,नागमणि सिंह,बिक्की कुमार,संजय सिंह,आदि उपस्थित थे।



