रिपोर्ट – प्रमोद कुमार!
छपरा से शिक्षा के क्षेत्र में गौरव बढ़ाने वाली खबर है…
सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसाढ़ी की प्रधानाध्यापिका चंचला तिवारी का चयन राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए किया गया है…
शिक्षक दिवस के मौके पर 5 सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा…
प्रधानाध्यापिका चंचला तिवारी ने विद्यालय में शिक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए…
उनके कार्यकाल में स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था में बदलाव आया…
हालांकि शुरुआत में कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से उन्होंने लगातार प्रयास जारी रखा…
इसी का नतीजा है कि उन्हें राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है…
चंचला तिवारी का कहना है कि यह सम्मान सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग का भी सम्मान है…
उन्होंने कहा कि आगे भी विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा…
शिक्षक दिवस पर मिलने वाला यह सम्मान न सिर्फ चंचला तिवारी के लिए बल्कि पूरे बसाढ़ी और छपरा के लिए गौरव का क्षण है…



