सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क थाना पुलिस द्वारा किया जा रहा है शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

प्रशासन ने कहा- डीजे पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध

सम्पूर्ण मधुबनी जिले में शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन सतर्क दिखाई दे रही है। शनिवार को बासोपट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के अधिकारियों के साथ ही पंचायत प्रतिनिधि व आम प्रबुद्ध लोग भी शामिल हुए। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा की पूर्व की तरह ही इस बार भी सरस्वती पूजा शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में क्षेत्र में मनाएं। इसके लिए सभी पूजा कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। पूजा स्थल पर डीजे प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। उन्होंने पूजा कमेटियों से हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं ऐसे लोगों के संबंध मे बिना देर किए पुलिस को सूचना देने की बात कही। वही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार 3 ने बताया कि बिना लाइसेंस लिए पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूजा आयोजक से आवेदन प्राप्त होने पर उनको नियमानुसार लाइसेंस प्रदान कराया जाएगा। सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए आयोजकों द्वारा पूजा की जाएगी। पूजा स्थल पर डीजे का प्रयोग नहीं करना है। बिना किसी तामझाम का अगले दिन प्रतिमा विसर्जन करने की बात कही गई। आगे थाना अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडालों पर प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। मौके पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार 3, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार, पी एस आई गौरव कुमार, प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र यादव,पूर्व मुखिया सीता शरण यादव,उप मुखिया इंद्रकुमार साह,वार्ड सदस्य दिनेश साह,सरपंच भोगेन्द्र पासवान,मन्ना झा,माणिक लाल साफी,बजरंग दल संयोजक वीरेन्द्र पासवान, भा जा पा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सिंह,प्रदेश सचिव जदयू उमा शंकर कामत,विजय मंडल,रविशंकर प्रसाद,आदित्यनाथ झा,सत्यनारायण दास,सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment