कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित, दर्जनों युवाओं और महिलाओं ने ली पार्टी की सदस्यता!

SHARE:

रिपोर्ट– राजीव कुमार झा!

गरीबी, बेरोजगारी, भूखमरी और भ्रष्टाचार से देश का बूरा हाल– पुर्व मंत्री पाठक

मधुबनी जिले के झंझारपुर मे आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कसती नजर आ रही है। बुधवार को सहर के राम चौक स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर झंझारपुर लोकसभा स्तर के मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष और पार्टी के आला नेताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में बूथ स्तर की स्थिति को लेकर जानकारी ली गई और कहा कहां पंचायत अध्यक्ष हैं या नहीं बनाया जा सका है के संबंध मे जानकारी ली गई। कितने बूथों पर अध्यक्ष बनकर तैयार है। इन सभी विषयों को लेकर समीक्षा किया गया।
बैठक में बताया गया कि 80% बूथ कमेटी का कार्य पूरा कर लिया गया है। लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 2035 बूथ है। जिस में से 1600 बूथ लेवल एजेंट बनकर तैयार है। शेष बांकी बचे बूथों पर भी कार्य जल्द पूरी कर ली जाएगी। वही सभी पंचायतो मे अध्यक्ष बना लिया गया है। वही समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने बताया जिले में कुल 3340 बूथ है। झंझारपुर लोकसभा में मंडल अध्यक्ष का कार्य प्रगति पर है। लोकसभा में 14 प्रखंड में 60 मंडल अध्यक्ष बनाना है जिसमें से 25 मंडल अध्यक्ष बनाकर तैयार है।
बैठक की अध्यक्षता मधुबनी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया।
झंझारपुर लोकसभा प्रभारी तारानंद सदा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अंदरुनी रूप से महसूस किया है कि संगठन बूथ स्तर पर कमजोर है। इसके लिए कोऑर्डिनेटर कमेटी गठित किया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव है। इसको मजबूत करने के लिए कार्य किया जा रहा है। देश का हालत बहुत ही नाजुक है। अराजकता का माहौल बना हुआ है, प्रधानमंत्री जुमलेबाजी, धर्म, देवी देवताओं को भी हाईजैक कर लिया है। बेरोजगारी से देश कराह रहा है। मणिपुर जल रहा है, देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री चुप क्यों हैं? देश में नफरत का माहौल बन रहा है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री का अडानी से क्या संबंध है और भाजपा इसका जवाब क्यों नहीं देती यह बहुत बड़ा सवाल है। जब कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों को 200 वर्षों के शासन को उखार फेक सकती है तो 10 वर्ष के प्रधानमंत्री के कार्यकाल और भाजपा पार्टी को क्यों नहीं उखाड़ फेंक सकती है। आने वाले समय में भाजपा को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर
पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा की देश को आजाद कराने के लिए जिसने कुर्बानी दी उसी के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इतिहास के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। जो दुखद और शर्मनाक है। लगातार कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर प्रधानमंत्री निरंकुश बनते जा रहे हैं। राहुल गांधी लगातार गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी और भ्रष्टाचार पर बोल रहे हैं भाजपा के उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं आने वाले चुनाव में भाजपा की शर्मनाक हार होगी।
बैठक में पंडित तारानंद सदा, मीना देवी कुशवाहा, आनंद झा, ज्योति झा, तारीक अनवर, कौशल सिंह, भास्कर चौधरी, प्रशांत राज, और राम इकबाल पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment