रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!
: लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के भरावपर हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग का गुब्बार उठने लगा। बताया जाता है कि हार्डवेयर की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। गनीमत यह रही की धुएं के गुब्बार को देखकर स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना दुकान मालिक और अग्निशमन को दिया। इसके बाद अग्निशमन की वाहन ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। क्योंकि जिस जगह पर यह आग लगे की घटना हुई थी वहां आसपास कई हार्डवेयर की दुकान है।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




