रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
नीतीश कुमार के साथ भा जा पा को आने से असहज महसूस कर रहे हैं कार्यकर्ताओ को बैठक कर मनाने का कोशिश जारी
बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर गांव चलो अभियान और शक्ति बंधन अभियान पर हुई विस्तार से चर्चा
ऐंकर– मधुबनी जिले के झंझारपुर मे बिहार में बनी एनडीए की नई सरकार को लेकर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं को कोर कमेटी के साथ बैठक कर समझाने मनाने का सिलसिला जारी है। शक्ति वंदन अभियान के बिहार प्रदेश प्रभारी सुशील चौधरी के द्वारा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डैमेज कंट्रोल को लेकर समझाने बुझाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार 400 के पार लोकसभा में सीट दिला कर फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मूल मंत्र दिया गया।
बुधवार को झंझारपुर प्रखंड मुख्यालय के चनौरागंज स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिला कोर कमेटी की बैठक में झंझारपुर, फुलपरास और लौकहा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर गांव चलो अभियान और शक्ति वंदन अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए बक्ताओ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में 1035 शक्ति केंद्र है। विभिन्न बूथों पर 9,10 और 11 फरवरी को प्रवास करना है। प्रवास के दौरान बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख के साथ शक्ति केंद्र को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं एनजीओ चलाने वालों और जीविका दीदीयों के साथ बैठक कर सरकार की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से बताया जाएगा और सरकार की ओर से मिलने वाले लाभकारी योजनाएं गरीब, शोषित, वंचित, पीडि़त और असहाय लोगों को कैसे मिले इस पर भी विस्तार से चर्चा किया जाएगा।
शक्ति वंदन अभियान के बिहार प्रदेश प्रभारी सुशील चौधरी के द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। श्री चौधरी ने बताया कि बिहार में मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर फोकस है एक गांव चलो अभियान दूसरा शक्ति वंदन अभियान इन दोनों अभियानों पर लगातार बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जा रही है और इस कार्यक्रम को कैसे सफल बनाना है इस पर भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश के 77000 बूथों पर कार्यक्रम तय किया गया है 9 ,10 और 11 फरवरी को कार्यक्रम प्रस्तावित है। विभिन्न बूथ केंद्रों पर बुथ अध्यक्षों के साथ मिलकर बैठक करनी है। रात में उनके घर खाना भी खाना है। सुबह होने पर उसे वार्ड के प्रभावशाली व्यक्ति के घर चाय पीना है। जहां विस्तार रूप से जानकारी भी देनी है।
बैठक में जिलाध्यक्ष के साथ ही जिला प्रवक्ता सहदेव शाह, जूही झा, भारत चौधरी, आशीष सिंह, उपेंद्र यादव, रामसुंदर यादव ,सुरेंद्र गुप्ता, दीपक झा ,संजय कुमार राय ,रामगोपाल मंडल, पवन झा, प्रदीप ठाकुर, राजेश मिश्रा सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थें।




