एक ही जगह पर दो बम धमाके, बाइक सवार बदमाशो ने फोड़ा बम!

SHARE:

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर शहर में बम धमाकों का दौर थम नहीं रहा। आए दिन बम धमाके होते ही रहते हैं, इस पर लगाम लगा पाना प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गई है।सरेआम लोगों को गोली मार देना, सरेआम बड़ी-बड़ी दुर्घटनाओं को अंजाम देना आम बात हो गई है।अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा हो गया। कहीं ना कहीं प्रशासन का डर अपराधियों में दूर-दूर तक खत्म होते नजर आ रहा है।
ताजा मामला भागलपुर के दक्षिणी क्षेत्र का है, बताते चलें कि शहर का दक्षिणी क्षेत्र एक बार फिर बम की गूंज से दहल गया ,इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मोहद्दीनगर दुर्गा स्थान के पास सोमवार करीब 09 बजे रात की घटना है । इस बमबाजी में एक व्यक्ति जख्मी हो गया है, सूचना मिलते ही बबरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच की, घटना में जख्मी व्यक्ति उसी मोहल्ले का अजय कुमार बताया जा रहा है वहां पर के लोगों के मुताबिक अजय सब्जी लाने के लिए बाजार जा रहा था तभी यह घटना हुई। बताते चलें कि बाइक सवार बदमाशों ने सड़क पर दो बम लगातार फोड़े जिसका छीटा अजय को लगा जो गुप्त रूप से अपना इलाज क्षेत्र के ही किसी निजी नर्सिंग होम में करा रहा है ,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। कहा यह भी जा रहा है की बम के जो धमाके हुए हैं यह पटाखे के रूप में लहसुनिया बम था इसलिए इसका असर कम हुआ वरना बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। इधर मौके पर पहुंचे बबरगंज थानाध्यक्ष पवन सिंह ने उक्त स्थल पर मोआयना किया लेकिन पुलिस घटनास्थल से बम के अवशेष ढूंढ पाने में विफल रही।
साथ ही यह भी बताते चलें कि उक्त स्थल की दीवार पर बम के छींटे के साथ विस्फोटक के अवशेष भी जमीन पर बिखरे पड़े हैं जिसका असर मोहल्ले के इर्द-गिर्द मकान में भी है और मकान के खिड़की से गिरे मलबे भी जमीन पर बिखरे पड़े हैं। इस बाबत घटना को लेकर मोहल्ले के लोग काफी डरे सहमे हुए हैं और लोगों ने भी चुप्पी साध रखी है, लेकिन बम बाजी में शामिल एक बदमाश की पुलिस ने पहचान भी कर ली है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Join us on:

Leave a Comment