मिनी ट्रक से डेढ़ करोड़ से अधिक मूल्य का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

उड़ीसा से झारखंड के रास्ते पटना ले जाया जा रहा था गांजा!

नवादा। जिले के रजौली थाना क्षेत्र समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान 1 करोड़ 78 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का गांजा जप्त किया गया है। वाहन जांच कर रहे उत्पाद एसआई राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह झारखंड की ओर से आनेवाली हर छोटी-बड़ी वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रही मिनी ट्रक संख्या बीआर-01जीबी 3506 को जांच के लिए रोका गया। मिनी ट्रक से काफी बदबू आ रही थी। जब तिरपाल हटाकर देखा गया तो मिनी ट्रक में सड़े हुए अनानास के नीचे गांजा की बड़ी खेप छुपाकर ले जाया जा रहा था। गांजा मिलते ही ट्रक पर सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक से 1190 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 1 करोड़ 78 लाख 50 हजार रुपए बताया जा रहा है। गिरफ्तार कारोबारियों में नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के भतहर निवासी शैलेन्द्र पासवान व पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के जफराबाद निवासी कुंदन सिंह शामिल है। दोनों कारोबारियों के उपर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। पकड़े गए कारोबारियों ने बताया कि गांजा की यह बड़ी खेप उड़ीसा से पटना ले जाया जा रहा था।

Join us on:

Leave a Comment