महंगाई व बाढ़ की विभीषिका को लेकर ,महागठबंधन ने की बैठक!

SHARE:

अरविंद कुमार

पिपरा कोठी प्रखंड के सहनी मार्केट में डीजल,पेट्रोल,गैस बेलगाम महंगाई व बाढ़ की समस्या को लेकर शनिवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की। अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश सहनी ने की। बैठक में गढ़ही घाट पुल ध्वस्त होने कारण आवगमन के नाव व्यवस्था, लखना नहर में जमा कूड़ा करकट को अविलंब सफाई व पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं मूल्य वृद्धि को कम बकर निश्चित करने तथा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री व बाढ़ क्षति का मुआवजा बिना भेदभाव को अविलंब भुगतान की मांग सरकार से गई। इस बैठक में कांग्रेस, राजद भारतीय जनतंत्र संरक्षण विकास पार्टी व कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि सरकार उनकी बात नही मानेंगी तो सड़क पर आंदोलन होगा। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ यादव, नंदकुमार चौबे, चुमन जयसवाल,कांग्रेस जिला महा सचिव रमेश कुमार जायसवाल,मदन यवाद,मनोज तिवारी,मो. एकराम, अब्बास अली, बच्चा प्रसाद यादव व जवाहर राय आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment