आकाश कुमार

आज युवा जदयू के जिला अध्यक्ष चीकू सिंह और जिला प्रवक्ता सागर कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिला जदयू पूरी तरह एकजुट है। कुछ दिनों से अखबारों में कुछ चंद लोगो के कारण पार्टी के अंदर कलह दिखलाकर पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला जदयू के सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने एवं 25 जुलाई को जदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा के संभावित कार्यक्रम को लेकर कार्य कर रहे है। कार्यकर्ताओ के बीच किसी भी प्रकार का द्वेष नही है। कुछ लोग बेचैन है जो किसी कारणवश पद से हटे है या जिनकी महत्वकांक्षा पूर्ति नही हो रही है।
जिलाध्यक्ष सभी वर्गों को लेकर चलने वाले है। सभी वर्ग के लोगो का सम्मान है। जिलाध्यक्ष संजय सिंह लंबे समय से राजनीति करते है और आज तक एक भी आरोप नही लगा है। इनके कमिटी में सभी वर्ग के लोगो को उचित प्रतिनिधित्व भी मिला है।इनदिनों आरोप लगाने वाले किसी भी ब्यक्ति के पास जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने का साक्ष्य भी नही है। जिलाध्यक्ष पर लागये जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद है।
हम युवा जदयू के सभी कार्यकर्ता जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह के स्वभाव और उनके विचार से अवगत है। पार्टी के हितैषी बनने वाले लोग पार्टी विरोधी कार्यो में भी रहे है।
वही लोकसभा प्रभारी सुरेंद्र चौधरी जी मे भी राजनीतिक अनुभवहीनता दिख रही क्यूंकि इनका कार्य सबको लेकर चलने वाला है न कि पार्टी के अंदर गुटबाजी करवाने का। इनकी कार्यशैली जदयू को तोड़ने वाली प्रतीत होती है। इसलिए इन्हें हमलोग प्रदेश नेतृत्व से बदलने की मांग करते है।




