वाहन जाँच के दौरान पुलिस कर्मी द्वारा रिश्वत लेकर बाइक छोड़ने का वीडियो वायरल!

SHARE:

अरविंद कुमार

नगर पुलिस शहर के गायत्री मंदिर चौक के समीप अपनी गाड़ी लगा कर वाहन जाँच अभियान चला रही है ठीक उसी वक्त पुलिस ने एक मोटर साइकिल सवार को पकड़ लिया और फिर पुलिस ने बाइक के कागजातों कि जाँच शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस से अपनीं बाइक छुड़वाने के लिए यवक ने कुछ पैसे पुलिस वाले को दिए और बाइक लेकर चल दिया । हलाकि इस पुरे घटना क्रम का विडियो किसी ने बनाया और पूरे शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद मोतिहारीं एसपी नवीन चन्द्र झा ने मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिसकर्मी जयनारायण व् होमगार्ड के जवान को तत्काल निलंबित कर दिया है । हलाकि इन सब के बीच आपको बतादे की पिछले कुछ दिनों से पुलिस के वाहन जाँच के कार्यशैली में बदलाव हुआ है क्योंकि पहले वाहन जाँच के दरम्यान पुलिस द्वरा गाड़ी के डिक्की की तलाशी और फिर गाड़ी पर सवार लोगो का बॉडी जाँच किया जाता था फिर वाहन के कागजातों कि जाँच कि जाती थी पर अब ऐसा नहीं होता है जिस वजह से अपराध तो बढ़ते ही है साथ साथ पूरे बिहार से आए दिन इस तरह कि तस्वीर भी देखने को मिलती रहती है । बहरहाल अब शोसल मीडिया एक तरफ जनता द्वरा जनता के बीच अपनी बात रखने का प्लेटफॉर्म बन गया है तो वही दूसरी और रिश्वतखोर बाबुओं के लिये नाशुर साबित हो रहा है ।

हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि शंखनाद नहीं करता है!

Join us on:

Leave a Comment