धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा। केवटी प्रखंड के असराहा पंचायत में जब बाढ़ ने अपना दायरा बढ़ाया और पंचायत के चारो तरफ से सड़क सम्पर्क बंद हो गया ऐसे में अब केवटी प्रखंड के सबसे ज्यादा बाढ़ से बेहाल असराहा पंचायत और जलवारा पंचायत में NDRF की चार टीम के एक दर्जन जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है।जिससे बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगो को काफी राहत मिला है।NDRF की टीम लगातार बाढ़ से घिरे वैसे जरूरत मंद परिवार तक पहुंच रही है।
खिरमा मुख्य सड़क से असराहा जाने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर यातायात बंद हो जाने से गांव के वृद्ध, बीमार, दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं को निकालना मुश्किल हो रहा है। घर से निकलकर बाजार-हाट तक जाना मुश्किल हो रहा है।घरों में दैनिक उपयोग की सामग्री का घोर अभाव हो गया। NDRF की टीम के आने से अब बाढ़ से घिरे लोग घर से निकलकर बाजार तक आ जा पा रहे है।वही बीमार लोगो को घर से निकाल कर इलाज करवाया जा रहा है।
वही स्थानीय जनप्रतिनिधि अब्दुल अब्बास ने दरभंगा के डीएम के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया कि उनकी गुहार को सुन कर यहां मदद को NDRF को भेजा।
उनकी माने तो असरहा पंचायत चारो तरफ से पानी से घिरा हुआ है ऐसे में सड़क सम्पर्क टूट गया था ।घर से निकलना मुश्किल हो गया था।अब NDRF के आने से बहुत सहूलियत हुआ है लोग बाजार तक जा कर अपनी जरूरत की समान लड़ पा रहे है वही बीमार लोगो का इलाज हो पा रहा है।
वही एनडीआरएफ टीम के एएसआई लाल बहादुर कुमार ने मौके पर बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से एनडीआरएफ की दो मोटर बोट एक साथ चलती है।आज दिन भर लोगों को गांव से निकालने और पहुंचाने के काम में हमारी टीम लगी है ।कई घरों में फंसे लोगों को निकाला गया।पानी का सैलाब बहुत ज्यादा है यही कारण है की हम लोगो की मदद मांगी गई है।




