धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा में नदियां उफान पर हैं. इसकी वजह से जिले के कई प्रखंडों समेत शहर में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है. शनिवार से ही धीरे धीरे दरभंगा बस स्टैंड में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया.अब पानी घुटने भर तक पहुंच गया है। इसकी वजह से यहां बसों के परिचालन में काफी परेशानी हो रही है. यहां पानी अभी बढ़ रहा है और अगर इसी गति से बढ़ता है तो आने वाले दिनों में बसों का परिचालन ठप हो सकता है. अभी तत्काल NH 57 से बस का परिचालन किया जा रहा है। लेकिन बस संचालको की माने तो पुलिस NH जाम हो जाने के कारन वहाँ भी भगा देता है ऐसे में दूकानदार से लेकर बस संचालको के साथ यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है ।




