प्रशान्त कुमार

बेगूसराय के राजकीय शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में आज 6 माह से 14 वर्ष के बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उनके समुचित बौद्धिक विकास के लिये स्वर्ण प्राशन की खुराक पिलाई गयी। कोरोना को देखते हुए पिछले छह महीने से महाविद्यालय ने इस अभियान को बंद कर दिया था लेकिन संक्रमण की रफ्तार कम होते ही आज पुनः शुरू कर दिया गया। कोरोना के कारण आज मात्र 150 बच्चों का ही रजिस्ट्रेशन किया गया था।
स्वर्ण प्राशन अभियान के संयोजक डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान महामारी को देखते हुए हमारा स्वर्ण प्राशन बच्चों को इतना मजबूत बनाएगा कि वह किसी भी वायरल से लड़ सकते हैं…।इसका सेवन मात्र पुष्य नक्षत्र के दिन किया जाता है।शास्त्रों में माना गया है कि इसके सेवन से बच्चे सबल बनते हैं…। वंही,बाल रोग प्रभारी डॉ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इससे बच्चों में रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है..।




