बेगूसराय रेड क्रॉस सोसाइटी ने अखबार के एक सौ हॉकर के ठंडी से बचने के लिए किया कंबल वितरण!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में भीषण ठंड के बीच रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगभग 100 हॉकरों के बीच ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में किया गया। दरअसल बेगूसराय में लगातार भीषण ठंड के साथ-साथ कोहरा छाया हुआ है ऐसे में ठंड से बचाव के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा शहर के 100 हॉकरों के बीच कंबल का वितरण किया गया ताकि ठंड से थोड़ी सी मदद मिल सके। कंबल वितरण समारोह का आयोजन समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में किया गया जहां रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सह डीएम रोशन कुशवाहा उपाध्यक्ष डॉ नलिरंजन सिंह, सदस्य अशोक कुमार सिंह अमर के द्वारा हॉकर को कंबल दिया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा हर आपदा विपदा के समय लोगों के बीच राहत वितरण कर मदद करती है। डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा से गरीबों और जरूरतमंदों के बीच काम करती है भीषण ठंड चल रही है ऐसे में ठंड से बचाव के लिए हॉकरों के बीच आज कंबल का वितरण किया गया है। बेगूसराय रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा अच्छा काम किया जा रहा है सोसाइटी के सदस्यों के द्वारा लोगों की मदद करने में आगे रहती है। डीएम ने कहा कि ठंड में सुबह-सुबह हॉकर के द्वारा घर-घर अखबार पहुंचाया जाता है ऐसे में ठंड से बचाव के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा एक पहल की गई है ताकि उनको इस भीषण ठंड में थोड़ी मदद मिल सके। ठंड के बीच कंबल मिलने से आंकड़ों में भी खुशी का माहौल देखा गया।
बाईट- रोशन कुशवाहा, डीएम बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें