चंद्रशेखर को ऐसे बयानों से बचना चाहिए, इंसानियत सबसे बड़ा धर्म- तेजप्रताप!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

मंत्री तेज प्रताप यादव ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के उसे बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि मंदिर गुलामी का रास्ता है तेज प्रताप यादव ने कहा है कि मेरी समझ यह है कि ऐसी बयान से बचना चाहिए हर धर्म के प्रति सम्मान रखना चाहिए और इंसानियत का धर्म सबसे बड़ा धर्म होता है.

तेज प्रताप यादव से जब पूछा गया कि राष्ट्रीय जनता दल के अत्री के विधायक अजय यादव ने कहा है कि भाजपा अयोध्या में बम विस्फोट कर सकती है इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस नाथूराम गोडसे की पार्टी है कुछ भी कर सकती है जब इन लोगों ने महात्मा गांधी को नहीं छोड़ा. देश को टुकड़े-टुकड़े करने के लिए यह लोग कुछ भी कर सकती है बिहार की जनता पूरे देश की जनता इन लोगों को देख रही है. उनसे जब पूछा गया की राम मंदिर का मामला 2024 के चुनाव में मुद्दा बनेगा इसको उन्होंने कहा कि उनके पास कोई दूसरा मुद्दा है भी नहीं.

बाइट तेज प्रताप यादव मंत्री बिहार सरकार

Slug. तेज प्रसाद यादव बाइट

लोकेशन पटना

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें