पटना- नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक कुल 19 एजेंडो पर लगी मुहर!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

लोकेशन
पटना

बिहार कैबिनेट की बैठक

बिहार की नीतीश कैबिनेट ने सोमवार को प्रदेश में खेल विभाग के गठन समेत 19 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। आंगनबाड़ी में सेविका और सहायिका के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है।

कुल 19 एजेंडा पर लगी मुहर

बिहार सरकार ने नया विभाग खेल विभाग गठन करने का लिया फैसला।
सभी खेल इस विभाग के तहत आएगा।

पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला। सभी छह तरह के प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया गया

सरकार का 3 अब 85 करोड़ से अधिक खर्च होगा इस पर

आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ाने का कैबिनेट में लिया फैसला

आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 5950 से बढ़कर अब 7000 हो गया तो ही आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 2975 से बढ़कर 4000 ।
सरकार पर 286.37 करोड़ से अधिक भार पड़ेगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें