कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
चार दिन पहले घर से निकले युवक का चैनपुर थाने के सामने तालाब में तैरता हुआ मिला शव
कैमूर। चार दिन पहले घर से निकले युवक का शव तालाब में तैरता हुआ बरामद पाया गया। यह घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की बताई जाती है। चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर थाने के सामने तालाब में चैनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी स्वर्गीय बसंत बिंद का 38 वर्षीय पुत्र सनेही बिंद का शव तालाब से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब में तैर रहे लाश को बाहर निकाली। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान की तो लाश की पहचान स्नेही बिंद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। सनेही बिंद चार दिन पूर्व 11 नवंबर की शाम घर से निकला था। तब से उसका कहीं पता नहीं चला। जिसका शव तालाब से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




