कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। कैमूर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्य कांग्रेस जिला मुख्यालय शहीद भवन भभुआ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर क्रमवार तरीके से श्रद्धांजलि दी गई। साथ में छोटे बच्चों के द्वारा केक काटकर बाल दिवस एवं उनका जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी, महान व्यक्तित्व के धनी देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे। यह देश के बच्चों के लिए प्रियवर एवं देश के प्रति समर्पण की भाव और देश सुख समृद्धि बने इसकी उनकी अभिलाषा थी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन तिवारी, दिनेश सिंह, आलोक रावत, अभिनव कुमार सिंह, सूचित पांडे, राजवंश विलियम, सजन खां, उमाशंकर पासवान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




