पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट
भाकपा-माले की ओर से आज पटना में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पार्टी के नेताओं ने मतदाता पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग को लेकर कई आरोप लगाए।
भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि बिहार में SIR के नाम पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं का नाम काटा गया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है और पूरे SIR की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। भाकपा-माले ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा गंभीर है और इसको लेकर 1 अक्टूबर को IMA हॉल में जन-सुनवाई का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिन लोगों का नाम कटा है उनको सुना जाएगा।
इस मौके पर पार्टी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप भी लगाया।



