रिपोर्ट पुरुषोत्तम कुमार!
जमुई क्यूल रेलखंड के मलयपुर रेलवे फाटक के पोल संख्या 393/4 के पास एक महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रेल पुलिस को रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस द्वारा मृतका महिला के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। मृतका महिला की पहचान मलयपुर निवासी अशोक सिंह की 50 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। घटना शनिवार की देर रात की बताई जाती है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में परिवार वालों का कुछ बयान सामने नहीं आया है। घटना का कारण क्या है। इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। घरेलू विवाद में महिला के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि महिला का घर मलयपुर में रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर ही अवस्थित है। घरेलू विवाद को लेकर ही शनिवार की रात महिला घर से निकल गई थी। घर वाले चारों ओर महिला को ढूंढ रहे थे, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल सका था। रविवार की सुबह घटना की जानकारी रेल पुलिस को हुई। इसके बाद रेलवे ट्रैक से क्षत विक्षत स्थिति में महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा।



