विद्युत की चपेट में आने से पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(भभुआ दुबे):

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खरखोली गांव में विद्युत की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही एक महिला झुलस गई जिसका इलाज दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक 53वर्षीय जटाई बिंद अपने घर में अचानक बिजली की रोशनी चली जाने के कारण बिजली को ठीक करने में लग गये और ठीक करते समय धारावाहिक प्रवाहित तार का करंट उसे पकड़ लिया।इस स्थिति को देख उसकी पत्नी मुराही देवी उसे बचाने के लिए जा पहुंची जो बिजली के संपर्क में आ गई और झुलस गई। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया आनन-फानन में किसी तरह से उठाकर उन दोनो को ग्रामीणों ने दुर्गावती के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां जटाई बिंद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और पत्नी मुराही देवी का इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment