रिपोर्ट- प्रशांत कुमार/नेहा कुमारी
बेगुसराय में बखरी पुलिस वो एलटीएफ की टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में अबैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी होने से शराब कारोबारी में हड़कंप का माहौल देखा गया। भारी संख्या में एक साथ पहुंचे पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी इधर-उधर भागने लगे। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोढियारी, रौता मुसहरी एवं सोनमा गांव में अबैध महुआ शराब के विरुद्ध छापेमारी किया गया।इस दौरान पैंतीस सौ लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब को नष्ट किया गया। तथा सौ लीटर महुआ शराब को जप्त किया गया है। श्री राय ने बताया कि छापेमारी के क्रम में तीन सेलेन्डर ,एक गैस चुल्हा, बाल्टी, टोकना आदि उपकरण बरामद किया गया है। वही धंधेबाज गोढियारी निवासी प्रमेश्वर सहनी के पुत्र प्रमोद सहनी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य फरार धंधेबाज के नामों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मधनिषेध उत्पाद अधिनियम के तहत कांड अंकित किया गया है। छापेमारी का नेतृत्व एसआई पुष्पलता, मनीष कुमार पंडित,एलटीएफ प्रभारी अशोक कुमार कर रहे थे।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक बखरी थाना क्षेत्र के सुग्गा, निशिहारा,बहोरचक, लौछे,सिंबारी, अभुआर, सिसौनी,बभाईन, शादीपुर, विक्रम नदैल,डरहा थानसिंह आदि गांव में अबैध देसी शराब कुटीर उद्योग के तरह फल फूल रहा है।




