रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार
नालंदा -शुक्रवार को हिलसा अधिवक्ता संघ कैंपस में उस वक्त अचानक हंगामा मच गया जब दो गोतनी एक पुरुष से ही शादी करने को लेकर आपस में भिड़ गई।शादी करने को लेकर दोनो के बीच लात घुसा चलना शुरू हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोग के सहयोग से इस मामले को शांत करने का प्रयास किया गया।जिसके बाद हिलसा अधिवक्ता संघ के पास स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंजिले भाई के पत्नी हेमंती देवी को छोटे भाई हिरेन्द पासवान के साथ कर दी गई।
बता दे की हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव का यह मामला है, मलामा गांव निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र हिरेन्द पासवान है। तीन माह पूर्व महेंद्र पासवान के मझले पुत्र मैनेजर पासवान की बीमारी के कारण मौत हो गई।जिसके बाद मैनेजर पासवान की पत्नी हेमंती देवी विधवा के रूप में अब रहने लगे। हेमंती देवी के मायके वालों के सहयोग से महेंद्र पासवान के छोटे बेटे हिरेंद्र पासवान से शादी के लिए हिलसा के अधिवक्ता संघ कैंपस में पहुंचे थे लेकिन बड़े बेटे के पत्नी मालो देवी भी छोटे देवर से शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों गोतनी एक ही पुरुष से शादी करने को लेकर आपस में भिड़ गई और देखते ही देखते भीड़ लग गई।
बाइट अधिवक्ता हिल्सा कोर्ट
बाइट।परिजन
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




