कनौडिया सीमेंट प्लांट के सेमिनार हॉल में उद्योगपतियों के साथ डीएम ने किया बैठक

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मंगलवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा कनौडिया सीमेंट प्लांट के सेमिनार हॉल में ज़िले के उद्योगपति के साथ बैठक की गई एवं निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा वोल्टेज में उतार चढ़ाव, अनियोजित विद्युत शटडाउन, संकीर्ण सड़क क्षतिग्रस्त, सड़क स्ट्रीट लाइट उपलब्ध नहीं, अनुचित जल निकासी व्यवस्था एवं अन्य समस्या थी। बैठक में सर्वप्रथम उद्योगपति द्वारा ज़्यादा विद्युत कटौती की वजह से होने वाले औद्योगिक नुकसान के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की माँग की गयी। जिला पदाधिकारी द्वारा इस संदर्भ में अधीक्षण अभियंता विद्युत अंचल सासाराम को निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा छांव चांद पथ में एनएच दो के पास 50 मीटर रोड ख़राब हो जाने के कारण कंपनी को माल ले जाने ले आने वाले वाहनों के आवागमन में होने वाली समस्या के संदर्भ में यथाशीघ्र सड़क निर्माण व मरम्मती करने का निर्देश दिया गया। वहीं कंपनी के अपशिष्ट के निष्कासन एवं जल निकासी हेतु मनोहरपुर माइनर के साफ़ सफ़ाई की मांग की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता माइनर इरिगेशन को साफ़ सफ़ाई का कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मोहनियां, जिला पंचायती राज पदाधिकारी कैमूर, ज़िले के उद्योगपति एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment