महिला के शव की हुई पहचान, जहर खाने से महिला की हुई थी मौत, शव फेंक भागने वाले गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – ब्रजेश दुबे!

चैनपुर के बौरई के पास बरामद महिला के शव की हुई पहचान, जहर खाने से महिला की हुई थी मौत

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। बीते दिनों कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के केवां मुंडेश्वरी सड़क पर बौरई गांव के समीप एक महिला के शव को बरामद किया गया था। जिसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता से लेते हुए शव का पहचान कर लिया गया और महिला की मौत कैसे हुई और कौन किया। इस मामले को भी कैमूर पुलिस ने सुलझा लिया है। दरअसल जिस महिला का शव केवा मुंडेश्वरी सडक पर बौरई गांव के समीप बरामद हुआ है वह महिला रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीकला गांव की रहने वाली चंदा देवी है। वहीं महिला की मौत कैसे हुई इस मामले में पाया गया कि जहर खाने से महिला की मौत हो गयी और उसके शव को चाट में फेंक कर आरोपी फरार हो गये। जहर खाने से हुई मौत और शव सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में फेंकने मामले में पुलिस ने महिला के पति और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बीसीकला दिनारा निवासी डब्लू पासवान और उसके पिता रामाकांत पासवान है। इसकी जानकारी भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने दी। पीसी के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि पिछले कुछ सालों से महिला अपने गांव से गायब थी। इसको लेकर उसके पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था। एसडीपीओ ने बताया कि जांच में पाया गया कि घर से गायब महिला डबलू पासवान नामक युवक के साथ शादी रचाकर अधौरा में रह रही थी। एसडीपीओ ने बताया कि जांच में पाया गया कि महिला की जहर खाने से जब हालत बिगड गयी तो उसे अधौरा प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां हालत नहीं सुधरी तो भभुआ प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां हालत नहीं सुधरी तो उसका पति व ससुर फरार हो गये और जब महिला की मौत हो गयी तो उसके शव को उक्त जगह पर फेंक दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment