बिहार के विकास के लिए सभी पार्टी के विधायक शामिल हो महागठबंधन में:अजीत शर्मा!

SHARE:

रिपोर्ट… निभाष मोदी!

भागलपुर। प्रतिपक्ष के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा आगामी दो से तीन महीनों में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाए जाने के दावे पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन की इस सरकार में कोई भी विकास का काम नहीं हो रहा है।

और वे बिहार का विकास चाहने वाले बीजेपी, जदयू सहित सभी पार्टी के विधायकों को बिहार के विकास के लिए महागठबंधन में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। साथ ही भागलपुर विधायक ने कहा कि कोरोना का बहाना बनाकर जिस तरह मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों के विकास निधि के कोष से होने वाले कार्यों पर रोक लगा दी है

उसे अविलंब समाप्त कर, जो बिहार सरकार ने कोरोना वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार को 1000 करोड़ रुपया देने की बात कही थी, जब केंद्र सरकार अपने तरफ से निशुल्क टीका दे रही है, तो वह सभी पैसा मुख्यमंत्री सभी विधायकों के विधायक निधि कोष में दे दें, जिससे विधायक अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्य करवा सकें।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें