जाली नोट का बढ़ रहा कारोबार, पुलिस ने एक बदमाश को जाली नोट के साथ दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!


बिहार के मुजफ्फरपुर में नकली नोट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 14 हजार रुपये के जाली नोट बरामद..साहेबगंज पुलिस की कार्रवाई, 500 रुपये के 28 नकली बरामद..जाली नोट तस्कर का नेपाल और बांग्लादेश से जुड़ा तार

मुजफ्फरपुर जिले में नकली भारतीय मुद्रा के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साहेबगंज थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर जोड़ा कन्हाई गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को 14 हजार रुपये के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हुस्सेपुर निवासी वीरेंद्र सहनी के रूप में हुई है।एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर के नेतृतित्व में कार्रवाई की गई।
साहेबगंज पुलिस टीम को इलाके में जाली भारतीय मुद्रा के परिचालन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये के कुल 28 जाली नोट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 14 हजार रुपये बताई गई है।तस्कर अपने घर मे 500 के 28 जाली नोट छिपाकर रखे थे।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपित ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध भारतीय मुद्रा के प्रचलन एवं संचालन में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।इस मामले में साहेबगंज थाना कांड संख्या 957/26 दर्ज कर जांच एवं अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

एसपी ग्रामीण राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक ब्यक्ति द्वारा जाली नोट बाजार में चलाया जा रहा है।उसके पास बहुत सारे भारतीय 500 के जाली नोट है।सूचना के आलोक में एसडीपीओ और साहेबगंज थानेदार के नेतृतित्व में विशेष टीम का गठन करके आरोपी वीरेंद्र साहनी के घर की घेराबंदी कर उसके पास से 500 के कुल 28 जाली नोट बरामद किया गया।पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह जाली नोट सप्लाई के एक संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है।इसका तार नेपाल और बांग्लादेश से जुड़ा हुआ है..तस्कर को कुल 20 हजार रुपये के जाली नोट कैरियर के द्वारा दिये गए थे.. इसमे से 6 हजार रुपये वह मार्केट में चला चुका था..14 हजार बचा हुआ है..एसपी ग्रामीण ने बताया कि जाली नोट बरामदगी को लेकर अन्य जांच एजेंसियों को भी सूचित किया जा रहा है और मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।
बाईट-राजेश सिंह प्रभाकर,एसपी ग्रामीण

Join us on: