नेपाल में भीषण हादसा,छठ के लिये जा रही मिनी बस खाई में गिरी,दस की मौत, 5 जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

इस वक्त नेपाल से बड़ी खबर है। गहरे खाई में मिनी बस के गिरने से मौके पर 10 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकी इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल है। ये सभी यात्री छठ पूजा में काठमाण्डु से अपने घर जा रहे थे।
ये घटना मकवानपुर जिला के भीमफ़ेदी का पास हुआ है। बताया जा रहा है की काठमाडू से सर्लाही जा रही माइक्रो बस अनियंत्रित होकर भीमफ़ेदी के पास 500 मीटर गहरे खाई में गिर गई। जिसमे घटनास्थल पर 10 यात्रियों की मौत हो गई। वही इस दुर्घटना में आधा दर्जन यात्री घायल है। जिन्हें हथौड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर नेपाल पुलिस पहुँच कर राहत बचाव में लगी है। अभी मृतकों की पहचान नही हो पाई है। घायल लोगो ने बताया है की माइक्रो बस काठमाडू से सर्लाही जा रही थी, सभी यात्री छठ पूजा में घर जा रहे थे। तभी ये दुर्घटना हो गई।

Join us on: