रिपोर्ट… निभाष मोदी

भागलपुर। बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के अंतर्गत अवैध रूप से शराब तस्करी करते जप्त वाहनों का आज भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में नीलामी आयोजित की गई।

नीलामी की प्रक्रिया उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद और जिला लेखाकार राजेंद्र चंद्रवंशी के मौजूदगी में संपन्न हुआ, इस दौरान उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि कुल 13 वाहनों का नीलामी आज संपन्न हुआ ,जिसमें टू व्हीलर ,फोर व्हीलर और पिक अप वेन भी थे।

साथ ही उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि 5 जुलाई को नीलामी की अगली तारीख सुनिश्चित की गई है, जो भी व्यक्ति इस में शामिल होना चाहते हो वह उत्पाद विभाग के कार्यालय में अपना शपथ पत्र दे सकते हैं, इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नीलामी में शिरकत करते दिखे।




