जल जमाव के कारण भड़का लोगो का गुस्सा, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि के खिलाफ जमकर नारेबाजी!

SHARE:

रिपोर्ट :धर्मेंद्र पांडेय

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के लोगों ने पानी के बीच किया प्रदर्शन!मॉनसून की बरसात के कारण जल जमाव बन जाती है बड़ी समस्या!

दरभंगा। रुक रुक कर हो रही मॉनसून की बरसात के कारण दरभंगा शहर के ज्यादातर इलाके में जल जमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है दरभंगा नगर निगम के सभी दावे फेल साबित हो गए ।जल जमाव के कारण लोगो की परेशानियों को देखते मिथिला स्टूडेंट यूनियन के लोगो ने लहेरियासराय गुदरी बाजार इलाक़े में पानी के बीच धरना प्रदर्शन किया । प्रदर्शन कर रहे लोगो ने नगर निगम प्रशासन के साथ साथ जिला प्रशासन और लोकल नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

गुदरी बाजार में पानी निकासी नही होने के कारण बरसात का ठहरा पानी पूरी तरह से काला हो गया है इसी गंदे पानी मे लोग आने जाने को मजबूर है । जबकि मुख्य सड़क पर भी कई जगहों पर न सिर्फ जल जमाव की स्थिति बनी है बल्कि सड़क किनारे बने दुकान में भी पानी चला गया है । सड़क पर भी घुटनों भर पानी लगा है। यही हाल गली मोहल्ले का भी है जिधर नजर जाए उधर पानी ही पानी लगा दिखाई देता है

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें