मंदिर के गुंबद पर ठनका गिरने से मंदिर के दीवाल गिरा, दो लोग घायल एक हालत गंभीर घायल!

SHARE:

अभिषेक कुमार

गया शहर का माड़नपुर स्थित भगवान विष्णु की प्राचीन मंदिर के गुंबद पर ठनका गिरने से मंदिर का दीवार ढेर हो गया. निर्माण राजामान सिंह के द्वारा किया गया था मंदिर पूरी तरह से मिट्टी चुना का दीवाल है. इस प्राचीन मंदिर में भगवान विष्णु विराजमान है,

ऐसी मान्यता प्राप्त है इस मंदिर का जिसकी संतान नहीं है वह इस मंदिर में पिंडदान करते हैं तेज हवाओं बिजली गरज के साथ जोरदार बारिश में मंदिर की गुंबद पर ठनका गिरने से मंदिर की दीवार को चीरते हुए दीवार धराशाई हो गई जिसमें 2 लोग घायल हो गए है. एक घायल महिला गंभीर है जिसका सर में चोट लगी है.
इस संदर्भ में मंदिर के पुजारी प्रभाकर कुमार गिरी ने बताया कि भगवान विष्णु का प्राचीन मंदिर है इस मंदिर का विशेषता है आत्म श्राद्ध पिंडदान तर्पण की जाती है . ऐसा मंदिर गया में दूसरा नहीं है. मंदिर के गुंबद पर ठनका गिरने से 2 लोग घायल हो गए हैं. स्थानीय विधायक वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधियों को पुराने मंदिर को राइपरिंग के लिए ध्यान नहीं जाता है.

घायल बंटी कुमार गिरी ने बताया कि प्राचीन मंदिर है इस मंदिर का निर्माण राजामान सिंह ने कराए है.इस मंदिर को चुना और मिट्टी के साथ दीवाल की जुड़ाई की गई है. मंदिर के गुंबद पर ठनका गिरने से मंदिर के दीवाल गिर गया जिसमे मैं और मेरी चाची घायल हो गए हैं. आज हम दोनों लोगों की जान नहीं बचता मेरा तो हल्का सा पैर में मोच है लेकिन मेरे चाची का सर फट गया है सर में गंभीर चोट लगी है. इस मंदिर का पूर्व में जैसे तैसे रिपेयरिंग की गई थी पूरी तरह से रिपेयरिंग नहीं होने के कारण आज यह मंदिर का दीवार गिर गया है.इस घटना के बाद आसपास के लोग घर छोड़कर दूसरे जगह रह रहे हैं.

स्थानीय विधायक अवार्ड पार्षद जनप्रतिनिधियों की ओर ध्यान नहीं जाता है यह प्राचीन मंदिर धराशाई के कगार पर है इसे दुरुस्त ठीक कराई जाए ताकि खतरा होने से बचाया जाए।

Join us on:

Leave a Comment