रिपोर्ट: अरविंद कुमार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण में जदयू के बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो० जमाल साहब पहली बार केसरिया के रास्ते पहाड़पूर में एक जनसभा को संबोधित करने जाने के दौरान केसरिया पितांबर सिंह चौक पर जदयू के प्रदेश महासचिव वशील अहमद खां के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

वहीं इस अवसर पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो0 जमाल ने कहा कि केसरिया महात्मा बुद्ध की धरती है। वहीं उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा केसरिया की जनता का अभिवादन किया।और पहाड़पुर के लिए कूच कर गये।इस अवसर

पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 कलीम खां ने स्थानीय सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।इस मौके पर जदयू नेता इरसादूल हक, प्रवेज खां,वसंत कुशवाहा, अजीत कुमार सहनी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शहजाद खान, डा0 मनान,अनवर आलम,नेसार आलम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।




