सब्जी मार्केट में भीषण अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति स्वाहा!

SHARE:

रिपोर्ट:अनमोल कुमार

पटना। राजधानी के कंकड़बाग राजेंद्र नगर पुल डॉक्टर्स कॉलोनी के पास अवस्थित फल एवं सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई, जिसके कारण लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई ।
महामारी एवं लॉकडाउन के इस दौर में जहां लोग दाने दाने के लिए मोहताज हैं वही इस तरह की घटना से छोटे फल, सब्जी व्यापारियों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई हैl आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
घटना देर रात की है ।

Join us on:

Leave a Comment