राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस पर बम से हमला!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस के ऊपर देशी बम फेंका है। दरअसल, आए दिन अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। लगातार हो रहे घटनाओं से साफ पता चल रहा है कि राज्य में पुलिस का इकबाल खत्म हो रहा है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया है। इस घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे हैं।

जानकारी अनुसार घटना गांधी मैदान के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित सिनेमा हॉल का है। जहां सिनेमा हॉल के गार्ड से बकझक होने के बाद अपराधियों ने देशी बम फेंका है। इस घटना में सिनेमा हॉल के कर्मा और पुलिसकर्मी बाल बाल बचे हैं।

बता दें कि, मामला गरद 2 के रात्रि के अंतिम शो के दौरान हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत इतनी ही रही कि हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ। एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन यह हादसा कई सवालों को खड़ा कर रहा है। राज्य में जिस तरह अपराध को ग्राफ बढ़ रहा है। एक बड़ी चिंता का विषय है। अपराधियों में अब किसी प्रकार का कोई डर नहीं है, क्या पुलिस क्या आम लोग सभी उनके निशाने पर है।

वहीं इस मामले की लिखित शिकायत पीरबहोक थाना क्षेत्र में दर्ज कराया गया है। जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना की सीसीटीवी फूटेज सामने आई है। फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर चर्चा कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें