कैमूर- सड़क किनारे अज्ञात युवती का शव बरामद, पुलिस जाँच और पहचान में जुटी

SHARE:

रिपोर्ट – ब्रजेश दुबे –

कर्णपुरा गांव के समीप सडक किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका

कैमूर। सडक किनारे एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया। यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के समीप सड़क किनारे से पुलिस ने एक18 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद किया है। बरामद शव को देखने के बाद आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि युवती की गला दुपट्टे से घोट हत्या कर शव को फेंक दिया गया। बता दें कि उक्त गांव के ग्रामीण सुबह में अपनी खेतों की ओर जा रहे थे। तभी देखा किया सडक किनार एक युवती का शव पडा हुआ है। युवती का शव बरामद होने के बाद यह बात आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान में जुट गयी। काफी देर बाद जब युवती का पहचान नहीं हुआ तो पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। बरामद हए युवती के शरीर पर गुलाबी रंग की समीज सलवार और दुपट्टा पहनी हुई है। थानेदार राजीव रंजन सिंह ने बताया कि युवती की हत्या कर शव को फेका गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गयी है और शव का पहचान किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment