मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में निबंधन काउंटर पर कंप्यूटर ऑपरेटर बढाने का डीएम ने दिया आदेश

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। गुरुवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया का औचक निरीक्षण किया गया। डीएम सावन कुमार द्वारा निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि निबंधन काउंटर पर निबंधन हेतु मरीज़ों की काफ़ी भीड़ है। निबंधन काउंटर पर सिर्फ़ दो कंप्यूटर ऑपरेटर प्रतिनियुक्त है। जिला पदाधिकारी द्वारा निबंधन काउंटर पर कम्प्यूटर ऑपरेटर बढ़ाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा ओपीडी कक्ष के बाहर मरीज़ों की संख्या को देखते हुए मरीज़ों के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। डीएम के निरीक्षण के क्रम में रोस्टर के अनुसार सभी विभाग के चिकित्सक उपस्थित पाए गए।

Join us on:

Leave a Comment