कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। गुरुवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव, 2023 के आयोजन से संबंधित बैठक की गई एवं निम्न दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि प्रतियोगिता के विधा प्रदर्स कला अंतर्गत समूह गायन, समूह लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, एकांकी नाटक, शास्त्रीय वाद्य वादन, हार्मोनियम एवं वक्तृता तथा चाक्षुष कला अंतर्गत – चित्रकला मूर्तिकला हस्त शिल्प एवं फोटोग्राफ़ी है। प्रत्येक विधा के लिए अलग अलग आवेदन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का उम्र 15-35 वर्ष निर्धारित है। आवेदन पत्रों को जिला खेल पदाधिकारी कैमूर के कार्यालय में जमा किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 सितंबर 2023 है। बैठक में बताया गया कि दिनांक 09 सितंबर 2023 को प्राप्त सभी आवेदनों की स्क्रीनिंग होगी। बैठक में बताया गया कि दिनांक 11 सितंबर 2023 जिला युवा उत्सव, 2023 प्रतियोगिता का मुख्य कार्यक्रम होगा। बैठक में बताया गया कि जिला स्तर के स्पर्धा में प्रत्येक विधा के प्रथम स्थान प्राप्त कलाकार को राज्यस्तरीय प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा जाएगा।




