उर्वरक निगरानी समिति एवं एससी- एसटी अत्याचार निवारण समिति के तहत डीएम ने की बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट:—निभाष मोदी

भागलपुर। समीक्षा भवन भागलपुर में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई ,जिसमें उर्वरक निगरानी समिति के कई बातों को लेकर वार्ता हुई साथ ही एससी एसटी एट्रोसिटी एक्ट को लेकर एक समिति बनाई गई है अत्याचार निवारण समिति। इस दोनों विषयों को लेकर बैठक हुई। बैठक में इसके कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। किसानों के रोपनी से लेकर फसल तैयारी तक को लेकर एक अधिकारिक समिति बनाई गई, साथ ही किसान को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए कई तरह की वार्ता हुई साथ ही साथ एससी एसटी अत्याचार निवारण समिति के तहत जितने भी पीड़ित लोग हैं जितने लोगों की सूची है या फिर जितने लोग इससे लाभान्वित होने हैं उसके लिए भी एक समिति बनाई गई है ।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा अभी रोपनी शुरू होने वाली है बिचड़ा भी काफी मात्रा में लगाया जा रहा है। हम लोगों का एक ही उद्देश्य है कि उर्वरक की कमी ना हो जिला से लेकर ब्लॉक स्तर पर जो भी प्लानिंग करनी है जो भी योजनाएं बनानी है वह सभी पदाधिकारियों द्वारा किए जाएंगे। जीससे किसी भी किसान को कोई परेशानी ना हो और फसल अच्छी हो , इसके लिए एक निगरानी समित का गठन किया गया है जो पदाधिकारियों द्वारा निगरानी की जाएगीऔर दूसरी तरफ जो एससी एसटी के एट्रोसिटीज की जो कमेटी बनी है इसके तहत जो भी मामले हैं इसका त्वरित निष्पादन हो, मुआवजा भुगतान हो ।इसके लिए राशि भी जिला में आ चुकी है। जिलाधिकारी ने बताया की यह राशि लगभग 25 लाख की है जिससे कि एससी एसटी अत्याचार समिति के तहत खर्च की जाएगी। जो भी पीड़ित व्यक्ति हैं इस समिति के तहत उसे इस राशि से भुगतान किए जाएंगे, उन व्यक्तियों को इस राशि का लाभ मिलेगा जो व्यक्ति इसके हकदार हैं। उक्त अवसर पर सदस्य सचिव सह जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत वृत्त प्रावधानों के अनुसार कुल 14 लोगों को लाभुकों को समेकित रूप से 8लाख मुआवजा का भुगतान किया गया है एवं पेंशन मद में सोलह पेंशन धारियों को मार्च 2021 से मई 2021 अवधि के लिए दो लाख पैतालीस हज़ार सात सौ रूपए का भुगतान किया गया है। इस बैठक में डीटीओ, डीएसपी, डीडीसी ,एसपी नवगछिया के अलावे कई उच्च पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment