नगर निगम एवं आवास विभाग बिहार के द्वारा पीएम सुनिधि के तहत मेगा शिविर का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट :धीरज शर्मा

भागलपुर। नगर निगम एवं आवास विभाग बिहार भागलपुर, नगर निगम भागलपुर द्वारा एनयूएलएल के सौजन्य से पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि जो पीएम सुनिधि कहीं जाती है उसके तहत मेगा शिविर का आयोजन किया गया। कहा गया की इस शिविर से 5 लाख राउडी वालों को फायदा पहुंचेगा ।इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त, महापौर और उपमहापौर के तत्वावधान में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर बिहार भागलपुर नगर निगम एसबीआई शाखा की ओर से मेगा शिविर का आयोजन किया गया है। बताते चलें कि डीजीएम संजय कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भागलपुर एसबीआई शाखा के द्वारा लोगों को ऋण दिया जा रहा है, जिसमें 5 लाख रियडी बालों को फायदा पहुंचाएगा, साथ ही इस मेगा शिविर के आयोजन में बिल्डरों को यह भी जानकारी दी गई कि 10 हज़ार तक का सब्सिडरी फ्री लोन है, डिजिटल लेन देन करने पर साल में 12 सौ रूपए तक कैशबैक है, नियमित भुगतान पर 7% ब्याज सब्सिडी है, और समय से भुगतान करने पर अगली बार बड़ा लोन लेने का भी प्रावधान है।मीडिया को जानकारी देते हुए यह भी बताया कि वैश्विक कोरोनावायरस के प्रति संक्रमण को देखते हुई पीएम स्ट्रीट वेंडर्स नियर भारत एसबीआई शाखा की ओर से यह सुविधा दी जा रही है। ज्ञात हो कि इन सुविधाओं से लोगों को काफी फायदा होगा, जिसको लेकर एसबीआई शाखा ने भागलपुर के नगर निगम परिसर में शिविर का आयोजन किया गया और लोगों को जागरुक कर ऋण देने की भी बात कही।

Join us on:

Leave a Comment