रेलवे स्टेशन में भिड़ी लड़कियां जमकर चले लात घुसे, वीडियो वायरल!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

लड़कियों के द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल

आरा/बिहार के भोजपुर मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन के परिसर में चार से पांच की संख्या में रही छात्राओं के द्वारा मारपीट लात- -घूंसे चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो गुरुवार के दिन आरा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार के परिसर का बताया जा रहा है। स्टेशन परिसर में ही छात्राओं का दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर लात-घुसे मारपीट करते रहे, स्टेशन परिसर में लड़कियों के बीच मारपीट को देखने के लिए यात्रियों की भीड़ जुट गई।

एक दूसरे के खूब बाल खीचवल भी हुआ 

बता दें कि ट्रेन पकड़ने आए एक यात्री ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों के साथ वीडियो वायरल कर दिया, दरअसल आरा स्टेशन के आस-पास कई कोचिंग संस्थान हैं,बताया जाता है कि छात्रा कोचिंग से निकलते ही आपस में गाली-गलौज करते आ रही थी, इसी बीच रेलवे स्टेशन पहुंची तो मामला तुल पकड़ लिया और एक दूसरे पर टूट पड़ी , लप्पड़-थप्पड़ के बाद एक दूसरे के बाल भी खींचे,इस दौरान एक छात्रा का बैग जमीन पर गिर गया ,

लोगों ने लड़कियों को अलग कर मामले को कराया शांत

वहां मौजूद अलग-अलग गुट के छात्राओं ने ही बीच बचाव कर मामले को शांत कराया,वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना की चर्चा हो रही है, लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं,

रेल पुलिस ने कहाँ लिखित शिकायत नहीं है

जीआरपी थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने कहा की इस संबंध में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। सूचना मिलने के बाद स्टेशन पर तैनात जवान पहुंचे थे, लेकिन सभी लड़कियां पहले ही भाग चुकी थी,शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी 

Join us on:

Leave a Comment