दिल्ली से पटना लौटे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, महागठबंधन नेताओं पर भी बरसे

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे आज दिल्ली से पटना पहुंचे पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के द्वारा किए गए सवाल की बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओ के ऊपर लाठी चार्ज हुआ है जिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में जिस प्रकार से आए दिन हत्या अपराध और हिंसा की गतिविधियां बढ़ी है और रुकने का नाम नहीं ले रहा है ।मोहर्रम के बाद बिहार के कई जिलों में दरभंगा नवगछिया भागलपुर कैमूर जिस प्रकार से तांडव देखने को मिला लेकिन सरकार पूरी तरह से तुष्टिकरण की नीति अपनाकर रही है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह शांतिपूर्वक अनशन विरोध मार्च कर रहे हैं वहां लाठियां चलाने का काम कर रहे हैं भागलपुर में भी लाठियां चलाई गई आज वहां प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा। कमिश्नर के यहां प्रतिवेदन दिया जाना है सरकार गूंगी बहरी हो गई है बिहार को राम भरोसे छोड़ दिया है।नीतीश कुमार देश को जोड़ने चले हैं और देश को चलाने का सपना देख रहे हैं उनका पूरा सपना चकनाचूर हो जाएगा ।कर्नाटक गए थे मंडप और दूल्हा का कोई नाम लिया लिया नहीं और वह बैरंग चले आए।बिहार में यह सरकार को जाना ही होगा चाचा भतीजा की सरकार बिहार में अराजकता फैला रही है समाज के सभी लोग और आसुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।वहीं संसद में ललन सिंह के द्वारा संसद में लोकलाज की बात कहने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि भाजपा के ऊपर दोषारोपण कर रहे थे कि भाजपा को लोकलाज नहीं है पर तंज कसते हुए कहा कि जिस लोकतंत्र के हत्यारे कांग्रेस के गोद में बैठकर पलटू राम जो चारा घोटाले का आरोपी है और उसी चारा घोटाले को आपने उजागर किया था और आप उन्हीं के गोद में बैठे हैं लोक लाज लोक लाज की बात करते हैं लोकतंत्र की बात करते हैं लोकतंत्र में आपातकाल लगाने का काम कांग्रेस ने किया आज ऐसे लोगों के गोद में बैठे हुए हैं इसी सवाल पर मैंने विरोध किया वह भड़क गए वह भड़के तो हम तड़के वह जहां हैं हमने जेपी के आंदोलन को आगे बढ़ाया इन लोगों ने जेपी की आत्मा को चोट पहुंचाने का काम किया हैं।वहीं राहुल गांधी की सजा स्टे करने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सदस्यता बहाल होने से क्या कोई प्रधानमंत्री हो जाता है कोर्ट ने उनको सजा दिया है कोई बीजेपी ने सजा नहीं दिया है आपने पूरे मोदी समाज पर आपने गाली दिया अभद्र व्यवहार किया अभद्र बातें कहीं उस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया कोर्ट हमारे अंदर नहीं है कोर्ट ने संज्ञान लिया और आप की सदस्यता गई सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रोक लगाई है उनकी सजा माफ नहीं की गई है सुप्रीम कोर्ट को या कोई कोट हो उनकी सजा माफी नहीं होगी जनता के दरबार में असली सजा मिलेगी
वहीं राहुल गांधी के द्वारा लालू प्रसाद यादव से मुलाकात किए जाने पर उन्होंने कहा कि वह किसी यादव से मुलाकात कर ले युवराज पप्पू बन करके देश को समझा क्या है ?वे परिवारवाद के पोषक हैं इससे देश का भला नहीं होने वाला है नरेंद्र मोदी दोबारा अपार बहुमत से प्रधानमंत्री बनेंगे।वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यू पी फूलपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि वह कहीं से भी चुनाव लड़े जमानत जप्त हो जाएगी वहीं उन्होंने कहा कि वह अतीक अहमद का क्षेत्र हो किसी भी जाति का हो वह जात का नहीं हुआ वह जमात का क्या हो सकता है ।वही लालू प्रसाद यादव से राहुल गांधी की मुलाकात और पूर्व में लालू प्रसाद यादव द्वारा राहुल गांधी को दूल्हे कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि जब दूल्हा मानते हैं तो शादी कर ले मंडप जल जाएगा।
बाइट– अश्वनी चौबे केंद्रीय

Join us on:

Leave a Comment