विकास यादव हत्याकांड, शव सड़क पर रखकर लोगों ने किया जोरदार हंगामा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरी का विकास यादव का शव गांव से दूर जफरा पंचायत भवन के समीप बोरे में बंद झाड़ी में फेंका हुआ मिला। शव मिलने की खबर सून कर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दिया। सूखने मिलते ही मौके पर पहूंची पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव सिमरी गांव पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो गया और आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने सिमरी चौक पर जमा हो गए, जहां सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने हत्याकांड में सम्मिलित आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी एवं अन्य मांगों को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नाराजगी जताई। घटना की सूचना पाकर मौके पर बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी हत्या के आरोपीत जफरा गांव के मनीष कुमार चौपाल के घर पहुंचे, जहां मनीष कुमार चौपाल सहित परिवार के सभी सदस्य फरार मिले। पुलिस को घटनास्थल एवं आरोपित के घर से हत्या में प्रयोग किए जाने की आशंका वाली कई सामन हाथ लगी है। पुलिस हत्या मामले की जांच में जुटी हुई है।पुलिस द्वारा सबसे बड़े सवाल विकास यादव की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की को लेकर करने को लेकर प्रयास जारी है। वही लोगों के द्वारा परिजनों को न्याय और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके के लोगों की नजर पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Join us on: