गांजे जैसी पदार्थ की खेप समेत एसएसबी ने एक नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगनेवाली भारत नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान मे 18 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल राजनगर की लौकहा कंपनी ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 82.780 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है, साथ ही इस कार्रवाई में एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। मामला 09 नवंबर 2026 की सूबह सहायक कमांडेंट गुरुदीप सिंह के नेतृत्व में कंपनी कमांडर, लौकहा की टीम को मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधी गुप्त सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर एसएसबी एवं बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत की ओर अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहे 82.780 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद बरामद गांजा को विधिवत रूप से जब्त कर लिया गया। मौके से गिरफ्तार नेपाली नागरिक से पूछताछ करने पर उन्हो ने अपना पहचान अरविंद कुमार यादव, पिता राम बिहारी यादव, ग्राम मलहनिया, जिला सप्तरी, नेपाल के रूप बताया है। बरामद मादक पदार्थ एवं गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर लौकहा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं मामले क़ लेकर 18 वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट खोजाराम लामरोड़ ने बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वाहिनी द्वारा सतत निगरानी एवं सघन अभियान चलाया जा रहा है। सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों के विरुद्ध बिहार पुलिस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इस बाबत लौकहा थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है और तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करने हेतु आगे की जांच जारी है। एसएसबी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी विरोधी अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प को दोहराया है।

Join us on: