बक्सर के गंगा घाटों पर हो रहे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल!

SHARE:

रिपोर्ट – धीरज कुमार!

बक्सर: बक्सर के गंगा घाटों पर नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर अब सवाल उठने लगे हैं। वार्ड नंबर 16 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय राजभर ने छठ घाट पर हो रहे स्लोपिंग कार्य में लग रही ईंटों की गुणवत्ता को बेहद घटिया बताया है।

विजय राजभर ने कहा कि छठ पर्व को देखते हुए घाटों को व्यवस्थित करने के लिए नगर परिषद द्वारा स्लोपिंग का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन इसमें जो ईंटें लगाई जा रही हैं, वह मानक के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यह ईंटें पानी के संपर्क में आते ही जल्द ही घुलकर खत्म हो सकती हैं, जिससे सरकारी पैसे की बर्बादी होगी और छठ व्रतियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि नगर परिषद द्वारा यह कार्य केवल एक घाट पर नहीं, बल्कि बक्सर के विभिन्न प्रमुख घाटों – जिसमें सती घाट और गोलाघाट भी शामिल हैं – पर कराया जा रहा है।

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से इस मामले की जांच कर गुणवत्तापूर्ण सामग्री से कार्य कराने की मांग की है, ताकि छठ घाट लंबे समय तक सुरक्षित और व्यवस्थित रह सकें।

बाइट- विजय राजभर वार्ड नंबर 16 वार्ड पार्षद प्रतिनिधि

Join us on: