करंट कि चपेट में आया बिजली मिस्त्री मौके पर ही मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

वैशाली। ज़िले के पटेढ़ी बेलसर ओपी क्षेत्र के अफजलपुर गाव में शनिवार को टूटे हुए बिजली की तार की चपेट में आ जाने से एक निजी बिजली मिस्त्री की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। मृतक बिजली मिस्त्री मिश्रौलिया जगदीश गांव निवासी स्व सीताराम दास का 30 वर्षीय पुत्र मधुरंजन कुमार है जो की मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। उसकी शादी तय हो चुकी थी। बताया गया है कि मृतक के बड़े भाई संजीव की भी मौत सात वर्ष पूर्व बिजली के करंट लगने से हो गई थी।

मृतक के विधवा मां सुदामा देवी ने बेलसर ओपी में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया मधुरंजन किसी कार्य से शनिवार की सुबह घर से अफजलपुर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन जा रहा था इसी दौरान अफजलपुर पश्चिमी टोला में टूटे हुए विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आ गया था जिससे ग्रामीण उसको पीएचसी बेलसर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा की विगत पांच वर्षों से वह बिजली मिस्त्री का कार्य करता था बिजली विभाग भी उससे लगातार सेवा लेता रहता था विद्युत कनीय अभियंता धीरज सिंह ने बताया की मृतक विधुत विभाग का कर्मी नहीं था प्राइवेट रूप में कार्य करता था।

दो भाईयों की बिजली से ही हुई मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़

बड़े भाई संजीव की बिजली करंट से मौत के बाद छोटे भाई मधुरंजन की भी उसी तरह मौत से हर कोई हतप्रभ है। इसे संयोग कहे या कुछ और लेकिन लोगो में तरह तरह की चर्चा है विगत सात वर्ष पूर्व नगवा चाकबाजा चौर में संजीव ग्यारह हजार वोल्ट का जम्फर जोड़ने पोल पर चढ़ा था जमफर जोड़ ही रहा था की ग्रीड से ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन को चालू कर दिया गया। पोल पर झुलसकर संजीव की मौत हो गई संजीव भी बिजली विभाग के निजी मिस्त्री था संजीव के मौत के दो साल बाद से ही मधु रंजन भी निजी बिजली मिस्त्री का कार्य करने लगा ग्रामीणों ने बताया की क्षेत्र के मिश्रौलिया मिश्रौलियां जगदीश, नगवा, चकबाजा, विरमा मठ आदि गांव की विधुत आपूर्ति सही ढंग से हो सके इसके लिए 24 घंटे एक्टिव रहता था।

Join us on:

Leave a Comment