रिपोर्ट – पंकज कुमार
जहानाबाद में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। बीते रात्रि जहानाबाद के कडौना ओपीके बुलाकी बीघा गांव में आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई। इस गोलीबारी की घटना में नौवीं क्लास के छात्र को उसके दोस्त ने हीं गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया ।घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के बाद बुलाकी बीघा गांव में दो गुटों के बीच तनाव गहरा गया है ।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में उसके परिजनों ने बताया कि नौवीं क्लास का छात्र शौच के लिए घर से बाहर गया था ।इस दौरान घात लगाए गांव के ही उसके दोस्त उस पर अंधाधुंध फायरिंग करना प्रारंभ कर दिया ।इस दौरान एक गोली उसके पेट में जा लगी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही गिर गया। गोली की सूचना पाकर पहुंचे युवक को सदर अस्पताल जहानाबाद जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभ कर दिया छापेमारी के दौरान गुलाल कुमार नामक युवक को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस फिलहाल गांव पर पैनी नजर रखे हुए हैं ।चिकित्सक ने बताया कि युवक के पेट में गोली लगी है और हालत गंभीर है नतीजतन उसे पीएमसीएच भेजा गया है ।
बाइट परिजन
वाइट परिजन
वाइट डॉक्टर एनके नंदा चिकित्सक




