इंडिया गठबंधन बनते ही भाजपा की बढ़ी मुसीबत, अभी और बढ़ेगी बौखलाहट, उनकी विदाई तय – मंत्री श्रवण कुमार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

एंकर इंट्रो – बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जहानाबाद में बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद बीजेपी की मुसीबत बढ़ने वाली है। उनकी बेचैनी, परेशानी और दिक्कत साफ झलक रही है। सुशील मोदी के इस बात पर ग्रामीण विकास मंत्री भड़क गए कि नीतीश कुमार कहीं से चुनाव लडे उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। श्रवण कुमार ने कहा कि सुशील मोदी जैसे नेता को फूहड़ बात नहीं करनी चाहिए देश के किसी भी कोने से अगर नीतीश कुमार चुनाव लड़ेंगे तो जीत जाएंगे यह देश के लोगों का प्यार है कि उनको सभी जगह से ऑफर मिल रहा है। वैसे नीतीश कुमार कभी भी नहीं बोले हैं कि मैं कहीं से चुनाव लड़ लूंगा या प्रधानमंत्री बनूंगा। भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता घबराहट में बयान दे रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में काफी फर्क है। भाजपा के नेता जो कहते हैं वह करते नहीं हैं और जनता के साथ लगातार वादा खिलाफी कर रहे हैं। गरीब लोगों के साथ छल करने का काम किया है। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के द्वारा जातीय जनगणना पर दिया गया बयान बेहद ही खेद प्रकट करने लायक है। सुशील मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार अच्छे से मॉनिटरिंग कर हाईकोर्ट के पास जाती है जनगणना की फाइल नहीं रखी इसके कारण इस पर रोक लगी है। लेकिन जब हाईकोर्ट का ही फैसला आया तो अब उनका बयान बदल रहा है। दरअसल में श्रवण कुमार जहानाबाद एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
Byte – श्रवण कुमार,ग्रामीण विकास मंत्री,बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment