मोकामा में गंगा स्नान के दौरान फिर डूबे दो बच्चे, प्रखंड के 90% घाट अत्यंत खतरनाक!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर अमित

– गंगा स्नान के दौरान डूबे दो बच्चे

मोकामा के हाथीदह में गंगा स्नान के दौरान 2 बच्चे डूब गए जिसमें से एक की मौत हो गई,दूसरे का इलाज जारी है, दोनों की उम्र 10 से 12 साल के बीच बताई गई है! बताया जाता है कि हाथीदह थाना क्षेत्र के हाथीदह टीओपी गंगा घाट पर दरियापुर के रहने वाले दो बच्चे स्नान करने चले गए और नहाने के क्रम में उनका पांव फिसल गया, उन्हें बचाने की कोशिश की गई और स्नान कर रहे अन्य ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की मौत हो गई,वही दूसरे का इलाज जारी है, मृतक की पहचान मोहम्मद दिलनवाज पिता मोहम्मद मुख्तार उर्फ बबलू के रूप में हुई है वहीं इलाजरत बच्चे की पहचान मोहम्मद समीर पिता मोहम्मद मुस्तफा दोनों निवासी दरियापुर के रूप में हुई है!
हाथीदह थाना ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है!
उल्लेखनीय है की अबतक सिर्फ हाथीदह थाना क्षेत्र में ही डूबने से एक दर्जन युवाओं व बच्चों की मौत हो चुकी है!

बाइट – पीड़ित बच्चा
बाइट – ग्रामीण
बाइट- शैलेन्द्र प्रसाद (मुखिया, ब्लु टी शर्ट )
बाइट – एस आई, मदन सिंह
बाइट – हसनैन शाहिद, अध्यक्ष, मस्जिद कमिटी!( ग्रे टी शर्ट )

Join us on:

Leave a Comment