:- रवि शंकर अमित!
मौनी व्रत और कार्तिक स्नान को लेकर नालंदा जिला के श्रद्धालु बाढ़ के उमानाथ स्थित उत्तर वाहिनी गंगा घाट स्नान करने के लिए आ रहे थे तभी बाढ़ थाना क्षेत्र के एकडंगा पुल के पास टर्निंग पर बाढ़ की तरफ से सकसोहरा जा रहे मारूति गाड़ी तेज गति से जा रहा था और टर्निंग पॉइंट पर नालंदा जिला से आ रहे ई रिक्शा और ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी, हादसे में आधा दर्जन महिला सहित एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती करवाया गया जहां एक बच्चा और एक वृद्ध महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है। वहीं अन्य सभी घायल लोगों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घायल नालंदा जिला के कैला मोड और रामपुर के बताए जाते हैं घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ करने में जुट गई है।
घायल वाल्मीकि पंडित ने बताया कि वह बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट स्नान के लिए टेंपो से आ रहे थे, तभी एकडंगा मोड़ के पास सामने से आ रही फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी, फोरव्हीलर ने टेम्पो और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें कुल 13 लोग घायल हुए हैं जिसमें 6 लोग कैला मोड़ के रहने वाले हैं।
सदारत यादव ने बताया कि वह रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से उमानाथ स्नान करने ई-रिक्शा से 7 लोग आ रहे थे, तभी फोर व्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं अन्य को हल्की चोट आई है।
बाइट – जख़्मी व परिजन



